रिपोर्ट :- अमित कुमार
एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार प्रेस कॉन्फ्रेंस
आज पटना से पुलिस मुख्यालय में एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 41 वी घुड़सवारी प्रतियोगिता कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता 14 नवंबर से चल रहा है जिसमें बिहार की टीम ने गोल्ड मेडल जीता हैं। 6 बार शो जंपिंग में मनोज कुमार ने ( सिपाही) ने गोल्ड मेडल जीता हैं।
देश के सभी राज्यों की घुड़सवारी प्रतियोगिता में बिहार राज्य के इन दोनों सिपाहियों ने मेडल जीता हैं।
34 कांडो में आरोपी मनोज यादव को गिरफ्तार किया गया हैं। रोहतास में एसटीएफ की टीम कारतूस के व्यापार करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया हैं।
वैशाली की घटना पर कहा की अनियंत्रित ट्रक से घटना सामने आई हैं। सभी शवो का परीक्षण किया गया हैं। ट्रक को जब्त किया जा रहा , ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया हैं। जगह को ब्लैक स्पॉट के तहत से भी देखा जा रहा हैं। अभी इस मामले में हमलोग जांच कर रहें हैं। जिले के डीएम और एसपी और सभी पदाधिकारी और अधिकारी रात से जगह पर मौजूद हैं।
बाइट:– जितेंद्र सिंह गंगवार,
एडीजी पुलिस मुख्यालय, पटना




