लंपी वायरस ने कैमूर में दी दस्तक, पशु पलकों की चिंता बढ़ी!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

लंपी बीमारी से पशुपालक चिंतित

लंपी बीमारी से पशुपालक चिंतित है। इस बीमारी में पशुओं की चमड़ी के अंदर गेंद के आकार के गोले जैसे बने दिखाई दे रहे हैं। ज्यादातर यह बीमारी गायों में ही दिखाई दे रही है। हालांकि, लोग अपने तौर पर पशुओं को इंजेक्शन आदि लगा रहे हैं। साथ ही देसी जड़ी बूटियों से भी इलाज किया जा रहा है, परंतु पशुओं को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा। भगवानपुर प्रखंड के रहनेवाले पशुपालक दामोदर कुमार, भभुआ के रहनेवाले राजमणि कुमार ने बताया कि इस बीमारी के लगने से पशु घास नहीं खा रहे और एक ही जगह खड़े के खड़े रहते हैं। पशु बहुत कमजोर हो जा रहे हैं। इसके कारण लोगों को दूध में बीमारी होने का डर सता रहा है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें