बेगूसराय- हथियार लहराने के मामले में 3 बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर हथियार लहराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर कहा कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बाबूराही गांव में 2 दिन पूर्व विवादित जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें एक पक्ष के लोगों के द्वारा काफी संख्या में हथियार लहराकर विवाद पैदा किया गया था। इस मामले में बलिया डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम बनाकर देर रात गांव में घेराबंदी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से तीन देशी पिस्तौल , 2 नाली लाइसेंसी राइफल ,11 जिंदा कारतूस, 08 बंदूक की कारतूस और 3 खोखा को बरामद किया गया है। पुलिस ने इस दौरान बाबूराही गांव निवासी वशिष्ट यादव ,हरिश्चंद्र यादव और पारो यादव को गिरफ्तार किया है।एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि हथियार के बल पर जमीन कब्जा करने और विवाद पैदा करने के मामले सामने आते हैं ऐसा ही मामला बाबुराही गांव से आया था जिसमें टीम बनाकर पूरे मामले में वीडियो के आधार पर पहचान कर सभी लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जिले के सभी थाना अध्यक्ष और एसडीपीओ को आदेश दिए गए हैं जमीन विवाद को लेकर कहीं से भी इस तरह के मामले आते हैं उस पर कड़ी कार्यवाही की जाए। बताया जाता है कि बाबुराही गांव में जमीन विवाद को लेकर हथियार के बल पर कब्जा करने और विवाद करने के कई ऐसे मामले सामने आए हैं लेकिन इस बार वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने टीम बनाकर पूरे मामले का ना सिऊ खुलासा किया बल्कि बदमाशों को भारी मात्रा में हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment