राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर पत्रकार सम्मान समारोह का किया गया आयोजन!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर, लोकतंत्र का चौथा स्तंभ पत्रकार को आज समाजसेवी कुणाल सिंह के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में उपस्थित सभी पत्रकारों को कुणाल सिंह के द्वारा अंग वस्त्र बुके एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में शहर के गणमान्य लोग सुनील प्रसाद सिंह ,सुशील चौधरी, विनय पांडे संदीप मिश्रा, गौर सिंह, रमन सिंह, राकेश सिंह, चांद भाई आदि ने अपनी भागीदारी निभाई ।वही इस मौके पर कुणाल सिंह ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है जिनकी समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका होती है। मीडिया धूप छांव बरसात दिन -रात की परवाह किए बगैर हम लोगों को खबर संकलन कर समाचार के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र में हो रहे हर एक गतिविधि से अवगत कराती है। मीडिया समाज का दर्पण होता है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर पत्रकारों को सम्मानित कर हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं।

Join us on:

Leave a Comment