प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में करंट लगने से 2 किसान की दर्दनाक मौत खेत में ही हो गई है दरअसल खेत पटवन करने के दौरान बिजली प्रभावित हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से दो किसान की मौत खेत में फसल पटाने के दौरान हो गई। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के आधार पुर गांव के बहियार की है। मृतक किसान की पहचान तेघरा थाना क्षेत्र के आधार पुर निवासी 45 वर्षीय शशि रंजन सिंह और 54 वर्षीय नाथू महतो उर्फ प्रमोद महतो के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को शशि रंजन सिंह के खेत में उनके साथ मजदूर नाथू महतो खेत पटवन कार्य में लगे हुए थे। खेत पर गए बोर्डिंग में बिजली मोटर सप्लाई के लिए आया बिजली तार के चपेट में पानी पटवन के दौरान दोनों आ गए। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी मिली पूरे गांव में कोहराम मच गया। एक साथ दो लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। तेघड़ा थाना की पुलिस मामले की जानकारी पाकर घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।
बाईट- स्थानीय निवासी





