रिपोर्ट- आदित्यानंद आर्य
सीतामढ़ी जिले में मामूली विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई की लोहरनी (धारदार हाथियार) से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई है। घटना जिले के मेहसौल ओपी क्षेत्र के सुंदरनगर की है। मृतक की पहचान स्थानीय शंकर ठाकुर के पुत्र जितेंद्र ठाकुर के रूप में की गई है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी छोटे भाई धीरज ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। वही हत्या में प्रयोग किए गए लोहरनी को भी जप्त कर लिया गया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार की रात घर में गिरे पानी को लेकर मृतक और धीरज ठाकुर के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद जितेंद्र सोने चला गया। वही नशे में धुत होकर घर पहुंचे धीरज ठाकुर द्वारा भाई के सीने पर बैठ लोहरनी ने गोद गोद कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंचे मेहसौल ओपी प्रभारी गौरीशंकर बैठा द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस सब को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में लगी है।




