पंकज कुमार जहानाबाद।
जिला नियोजनालय, जहानाबाद में कुछ रिक्तियां अधिसूचित की गई है जिसके अंतर्गत जिले के इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थीगण हेतु दिनांक 23 नवम्बर जिला निबंधन -सह- परामर्श केन्द्र (डी.आर.सी.सी.) में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
जिला नियोजना पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि Utkarsh Small Finance Limited द्वारा जिला नियोजनालय, जहानाबाद में कुछ रिक्तियाॅ अधिसूचित की गई है, जिसमें क्रेडिट अॉफिसर (सेल्स जाॅब) आयु सीमा 28 वर्ष शैक्षिक योग्यता 10+2, प्रशिक्षण अवधि के दौरान वेतन (प्रारंभिक 03 महीने) 10500 + ईंधन भत्ता + प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहन तथा प्रोबेशन पीरियड में 13000 + ईंधन भत्ता + प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहन दिया जाएगा, जबकि सेल्स एग्जीक्यूटिव (सेल्स जाॅब) आयु सीमा 28 वर्ष शैक्षिक योग्यता स्नातक, प्रशिक्षण अवधि के दौरान वेतन (प्रारंभिक 03 महीने) 15817 + ईंधन भत्ता + प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहन तथा प्रोबेशन पीरियड में 17000 + ईंधन भत्ता + प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहन दिया जाएगा। वहीं ग्राहक सेवा अधिकारी (एमबी) डेस्क जॉब आयु सीमा 28 वर्ष शैक्षिक योग्यता कम्प्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएट +6 महीने का डिप्लोमा, प्रशिक्षण अवधि के दौरान वेतन (प्रारंभिक 03 महीने) 15817 + ईंधन भत्ता + प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहन तथा प्रोबेशन पीरियड में 16000/- रूपए दिया जाएगा। रिलेशनशिप आॅफिसर-एम.बी. (सेल्स जाॅब) आयु सीमा 28 वर्ष शैक्षिक योग्यता स्नातक, प्रशिक्षण अवधि के दौरान वेतन (प्रारंभिक 03 महीने) 15817 + ईंधन भत्ता + प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहन तथा प्रोबेशन पीरियड में 17000 + ईंधन भत्ता + प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहन दिया जाएगा।
उक्त कम्पनी में कुल 100 पद रिक्त है, जॉब कैम्प का आयोजन दिनांक 23 नवम्बर, 2022 के पूर्वाह्न 10ः30 बजे से अपराह्न 04ः00 बजे तक Walk in Interview के आधार पर डी.आर.सी.सी. परिसर बस स्टैण्ड के नजदीक, जहानाबाद में चयन किया जाएगा।




