ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के कार्यक्रम में शामिल हुए श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

लिच्छवी भवन में ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के कार्यक्रम में शामिल हुए श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम

जिला मुख्यालय के लिच्छवी भवन में ऑल इंडिया पसमांदा मस्लिम महाज के कार्यक्रम में बिहार के श्रम संसाधन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र राम ने शिरकत की। इसके अलावा पूर्व राज्यसभा सांसद और ऑल इंडिया पसंदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अनवर भी शामिल हुए।इस मौके पर पूर्व सांसद ने कहा कि हमारी लड़ाई किसी जाति बिरादरी से नहीं है। हम सरकार और सियासी पार्टियों से अपनी आबादी के अनुसार हिस्सा मांग रहे हैं। हमारी लड़ाई शांति पूर्वक एवं संवैधानिक दायरे में है। हम अन्य लोगों की बराबरी में खड़ा होना चाहते हैं। मुसलमानों की आबादी लगभग बिहार में 17% है जिसमें लगभग 13% आबादी पसमांदा मुसलमानों की है। इसके बावजूद लोकसभा राज्यसभा और विधानसभा में हिस्सेदारी शून्य है।इस मौके पर कहा गया कि पसमांदा मुस्लिम महजबी सवालों से हटकर रोजी-रोटी अपने अधिकार और सत्ता में भागीदारी के लिए देश में बड़े पैमाने पर आंदोलन चला रहा है। यह संगठन हमेशा सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के खिलाफ आवाज उठाता रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पसमांदा मुस्लिम महज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुख्तार अंसारी और संचालन अलाउद्दीन अंसारी ने किया।कार्यक्रम के दौरान पसमांदा समाज की छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। जिन छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की है। उन्हें बैग, कलम कॉपी देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें