कदम के पेड़ व भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर मांगी पति एवं पुत्र की मनोकामनाएं पूर्ण करने का आशीष

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

गजब की उत्साह देखी गई सनातन धर्म के युवतियों में आज कदम के पेड़ व भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर मांगी पति एवं पुत्र की मनोकामनाएं पूर्ण करने का आशीष

आज रविवार को भभुआ शहर के खाकी गोसाई मंदिर परिसर में अगहन मास की पंचमी को महिलाओं ने कदम्ब के पेड़ व भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर मनोकामनाएं पूर्ण करने का आशीष मांगा। महिलाओं ने बेटे-बेटियों के लिए अच्छे वर व घर की कामना की। कदम्ब के पेड़ में धागे का गांठ लगाया और कामना की कि मन्नत पूरी होने के बाद वह गांठ को खोलने जरूर आएंगी। इस दौरान नया अनाज से बनी सामग्री को ग्रहण किया। महिलाओं को नया चावल से तैयार चूड़ा, गुड़ व दही को खाया। मान्यता है कि प्राचीन काल में भगवान श्रीकृष्ण इसी कदम्ब पेड़ पर बैठकर बांसुरी बजाते थे और सरोवर में नहाने आई गोपियों को चोरी छिपे देखते थे। इसलिए यह कदम्ब का पेड़ इतना प्रसिद्ध है। मान्यता यह भी है कि कदम्ब के पेड़ में धागा बांधने से हर मुराद पूरी होती है। जिस लड़के या लड़की की शादी नहीं होती उनके परिजन यहां आकर मन्नत मांगते हैं। मन्नत पूरी होने पर लोग कदम्ब पेड़ के साथ बांधे गए सूत की गांठ खोल देते हैं। इसी वजह से मंगलवार को महिलाएं खाकी गोसाईं मंदिर में लगे कदम्ब के पेड़ की पूजा कर मन्नतें मांगने पहुंची थीं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें