रिपोर्ट -अनमोल कुमार
जिम ट्रेनर ने किया था दुष्कर्म, कराई FRI दर्ज
मेरठ : कानून (LLB) की पढ़ाई कर रही एक छात्रा को अपने साथ रेप हो जाने के पता ही नहीं था। जब एक दिन जिम ट्रेनर द्वारा उसके साथ किए गए रेप का वीडियो वायरल हुआ तो सच जानकर छात्रा हैरान रह गई। छात्रा ने जिम ट्रेनर के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मेरठ के मेडिकल क्षेत्र की एक LLB छात्रा के साथ उसके जिम ट्रेनर ने ही दुष्कर्म किया। हैरानी की बात यह है कि इसका खुलासा तब हुआ, जब किसी ने दुष्कर्म की वीडियो वायरल कर दिया। शनिवार को छात्रा परिजनों के साथ थाने पहुंची और जिम ट्रेनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जानकारी के मुताबिक, शास्त्रीनगर क्षेत्र स्थित जिम में उक्त छात्रा वर्कआउट के लिए जाती थी। जहां उसकी मुलाकात जिम ट्रेनर जयदेवी नगर निवासी भरत यादव से हुई। 12 अक्टूबर को छात्रा हर रोज की तरह जिम पहुंची। वर्कआउट के दौरान छात्रा को चक्कर आ गया। आरोप है कि भरत यादव छात्रा को खाना खिलाने के बहाने पास के एक होटल में ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे छात्रा को बेहोशी छाने लगी। इसी दौरान भरत यादव ने छात्रा से दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली।
इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार गौड़ ने बताया कि दो दिन पहले तक छात्रा को इस घटना की जानकारी नहीं थी। अचानक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गई। इसके बाद शनिवार को छात्रा परिजनों को लेकर थाने आई और पूरा मामला बताया।




