NTPC बाढ़ को तीन स्वर्ण शक्ति पुरस्कार!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

एनटीपीसी के 48वें स्थापना दिवस समारोह में बाढ़ परियोजना ने तीन स्वर्ण शक्ति पुरस्कार सहित ओवरऑल चैंपियन श्रेणी में भी विजेता का खिताब किया हासिल

एनटीपीसी बाढ़ सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट ने अपने कार्यकलाप में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 11 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित 48वें एनटीपीसी स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर प्रदर्शन-वर्ष 2021-22 के लिए परियोजना प्रबंधन और सुरक्षा पुरस्कार श्रेणी सहित समग्र चैंपियन श्रेणी में भी विजेता श्रेणी सहित कुल तीन स्वर्ण शक्ति पुरस्कार हासिल किया ।

कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन करने और संगठन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से परियोजनाओं को एनटीपीसी स्वर्ण शक्ति पुरस्कार प्रतिवर्ष दिए जाते हैं।

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-I के कार्यकारी निदेशक,डीएसजीएसएस बाबजी और बाढ़ परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक ,असित दत्ता को पुरस्कृत किया

Join us on:

Leave a Comment