फ़ेसर में ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

फ़ेसर में ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, शरीर चार भागों में कटा

औरंगाबाद सदर प्रखंड के फ़ेसर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक का शरीर चार से सात भागों में कट गया। घटना फ़ेसर रेलवे स्टेशन के डाउन प्लेटफार्म की पास की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहे युवक को ट्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया। मृतक की पहचान नही हो सकी
घटना की सूचना मिलते ही फ़ेसर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे फ़ेसर थाना के एसआई अफरोज खान ने सव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Join us on:

Leave a Comment