रिपोर्ट -अनमोल कुमार
हार्दिक का ऑल राउंड प्रदर्शन, 3 विकेट व 40 रन, -अर्शदीप ने तीन अहम विकेट उखाड़ फेंके
मेलबर्न : विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 के भारतीय टीम के आगाज मैच में ऐसी बल्लेबाजी की, जिसने उन फैंस को भी अपना मुरीद बना लिया, जो शायद कभी उनके आलोचक रहे हों। मेलबर्न में विराट कोहली ही विराट कोहली नजर आए। इसी के साथ भारतीय टीम ने छोटी दिवाली पर देश को बड़ी आतिशबाजी करने का मौका दे दिया। दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। विराट की इसी पारी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया और पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला पूरा किया। टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लीग मैच में पाकिस्तान की टीम ने भारत को 10 विकेट से दुबई के मैदान पर हराया था।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बना सकी। इस तरह भारत के सामने जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य है।
भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह ने भारत को शानदर शुरुआत दी है। अर्शदीप ने दूसरे ही ओवर में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को गोल्डन डक पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। अपने दूसरे ओवर में अर्शदीप ने ओपनर मोहम्मद रिजवान को चलता किया। इफ्तिखार के रूप में भारत को तीसरी सफलता शमी ने दिलाई। भारत को चौथी सफलता हार्दिक पांड्या ने दिलाई, जिन्होंने शादाब खान को आउट किया। पांड्या ने हैदर अली को भी पवेलियन भेजा। पांड्या को तीसरा विकेट नवाज के रूप में मिला। अर्शदीप ने आसिफ को आउट किया। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मैच में 8 विकेट पर 159 रन बनाए।
पाकिस्तान के लिए शान मसूद ने नाबाद 52 और इफ्तिखार अहमद ने 51 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने 3-3 विकेट लिए जबकि मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार ने एक-एक विकेट चटकाया।




