संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
बिहार से स्वदेश दर्शन यात्रा की योजना बनाई है। स्वदेश दर्शन पर्यटक ट्रेन दिनाक 10.10.2022 को दरभंगा से खुलेगी जो की मुजफ्फरपुर और पटलिपुत्र जंक्शन पर तीर्थ यात्रियों को ट्रेन में सवार होने के लिए रुकेगी और तीर्थ स्थलों जैसे की उज्जैन (श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग) द्वारका (श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं श्री द्वारिकाधीश मंदिर) सोमनाथ (श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग) शिर्डी साई बाबा दर्शन) एवं नासिक (श्री जयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं शनि शिंगनापुर मंदिर) का दर्शन कराते हुए, दिनांक 20.10.2022 को वापस दरभंगा लौटेगी, यह यात्रा
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (भारत सरकार का उधम मिनीरत्न ) बिहार के पर्यटन की मांग और उसके द्वारा दिए गए सुझाओं को ध्यान में रखते हुए पहली बार बिहार से स्वदेश दर्शन की योजना बनाई है।




