बेगूसराय बिहार
प्रशान्त कुमार रिपोर्ट :-
बेगुसराय एनटीपीसी बरौनी के सामुदायिक गतिविधि के पहल के अंतर्गत, 629 दिव्यांगजनों को दिया नि:शुल्क सहायक उपकरण
एनटीपीसी बरौनी के सामुदायिक विकास गतिविधि पहल के अंतर्गत, एलिम्को (ALIMCO) व जिला प्रशासन के सहयोग 629 दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण
वितरित किया गया। वितरण समारोह का आयोजन बेगूसराय जिले के बरौनी व मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के लोगों के बीच किया गया, जिसमें बरौनी प्रखंड से 368 जबकि मटिहानी से 261 लाभार्थी शामिल थे।
बरौनी प्रखंड के कार्यक्रम में बेगूसराय जिला अधिकारी रौशन कुशवाहा, रमाकांत पंडा (परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी बरौनी), ने वितरण शिविर में लाभार्थियों को सहायक उपकरण, कृत्रिम सहायक अंग प्रदान किया।
इस अवसर पर, जिलाधिकारी कुशवाहा ने एनटीपीसी बरौनी कि इस कल्याणकारी पहल की सराहना करते हुये बताया की, क्षेत्र के उत्थान में यह प्रयास दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में रमाकांत पांडा ने भी लाभार्थियों के समक्ष एनटीपीसी बरौनी द्वारा कराए जाने वाले सामाजिक विकास गतिविधियों के बारे में संक्षेप में बताया इस अवसर पर श्री सरोज कुमार (एनटीपीसी बरौनी के अपर महाप्रबंधक, मानव संसाधन), जिला प्रशासन के श्री सुधांशु कुमार (ब्लॉक वेलफेयर अफसर) व अन्य अधिकारिगण , श्री नितिन कुमार (प्रबंधक, एलिम्को) और एनटीपीसी बरौनी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे
बाईट रोशन कुशवाहा जिलाधिकारी बेगूसराय




