कर्ज का पैसा नहीं लौटा पाने पर बुजुर्ग की पीट पीट कर निर्मम हत्या!

SHARE:

बेगूसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में कर्ज का रुपया वापस नहीं करने पर एक बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप परिजनों ने दबंगों पर लगाया है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा गांव की है बताया जाता है कि 78 वर्षीय शिवजी पोद्दार गांव के ही विजय कुमार से कर्ज के रूप में एक लाख रुपए लिया था और उसके यहां मजदूरी का काम भी करता था। परिजनों का आरोप है कि हर माह 5 प्रतिशत सैकड़ा के हिसाब से उसे ब्याज भी दिया जा रहा था लेकिन हाल के दिनों में वह पूरा रूपया वापस करने को लेकर लगातार प्रताड़ित कर रहा था कल भी शिवजी पोद्दार मजदूरी करने उसके यहां गया था लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आया । परिजन उसके यहां खोजबीन करने के लिए भी गया तो कहा गया कि वह काम कर वापस चला गया है। बाद में देर रात उसका शव गांव के ही बांसबाड़ी के पास संदिग्ध अवस्था में मिला है। परिजनों का आरोप है कि बकाया पैसा वापस नहीं करने की वजह से उसकी पीट-पीटकर हत्या कर शव को फेंक दिया है। घटना की सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है तथा परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
बाईट- मृतक के परिजन

Join us on:

Leave a Comment