लाल ईंट भट्ठा मालिकों का हड़ताल, उत्पादन ठप!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई :-

निर्माण कार्य होगा प्रभावित लाल ईंट भट्ठा संचालक मालिकों के द्वारा किया गया हड़ताल

एंकर –जमुई जिले में लाल ईंट का उत्पादन अनिश्चित काल के लिए ठप रहेगा ईट भट्ठा संचालकों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है जिला समेत पूरे बिहार में अब लाल ईंट भट्ठा मालिक के द्वारा हड़ताल करने से इन ईट भट्ठा में लाल ईंट का उत्पादन फिलहाल नहीं होगा जिसके कारण जिला समिति पूरे बिहार में लाल ईंट के दाम बढ़ने की संभावना है दरअसल लाल ईंट भट्ठा संचालक को पिछले 1 अप्रैल से 6% जीएसटी देना पड़ रहा है इससे अखिल भारतीय और बिहार ईट निर्माता संघ में काफी गुस्सा है इसी को देखते हुए दोनों संघ के आह्वान पर पूरे बिहार में ईट भट्ठा संचालक संचालन बंद करने का निर्णय लिया गया है

वही जमुई जिला के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ फौजी के द्वारा बताया गया कि हम लोग विगत एक हफ्ता से हड़ताल पर हैं और सभी लोग सरकार की नियम के खिलाफ हैं और जब तक सरकार अपने इस गलत फैसले को वापस नहीं ले लेती है तब तक हम लोग संगठन के तरफ से दबाव बनाते रहेंगे और जरूरत पड़ी तो हड़ताल भी करते रहेंगे लेकिन फिलहाल अभी एक हफ्ता के लिए हड़ताल किया गया है अगर इसमें सरकार हमारी मांगों पर मान जाएगी तो फिर से पुनः हम लोग ईट का कारोबार चालू कर देंगे इनके साथ दर्जनों इट भट्ठा मालिक मौजूद थे और वहां पर तैनात होकर यह देख रहे थे की संगठन को कोई कमजोर तो ना कर रहा है और कोई ईटा बिक्री तो नहीं कर रहा है अगर इस तरह की गलतियां कोई भी ईट भट्ठा मालिक करते पकड़ा जाएगा तो संगठन के द्वारा जुर्माना किया जाएगा और संगठन की तरफ से उसे सजा भी दिया जाएगा

बाइट –लाल ईट संगठन के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ फौजी

Join us on:

Leave a Comment