आंगनबाड़ी सेविका की संदिग्ध मौत,जबतक आई पुलिस ससुराल पक्ष ने में जला दिया शव!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

ससुराल वालों ने आंगनबाड़ी सेविका के शव को आनन-फानन में जलाया।

डीएसपी पहुंचे अन्त्येष्टि स्थल,तो चल चुकी था शव।

मृतका के मायके वालों के सूचना के बावजूद पुलिस ने की देरी।

मृतका के मायके वालों को तीन घंटे तक रोके रखा थाना पर।

एसपी के पहल पर पुलिस आई हरकत में ।

तब तक ससुराल वाले शव जलाकर हुए फरार।

पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के चैता गांव की घटना।

आंगनबाड़ी सेविका संगीता के परिजनों ने पति सहित आठ लोगो पर हत्या का लगाया आरोप

थाना के एक पुलिसकर्मी आरके सिंह और मुखिया पुत्र राजीव सिंह पर मुजरिम की मदद करने का भी लगाया आरोप

मृतिका संगीता ने पूर्व में भी अपने पति पर शराब पीकर मारपीट और प्रताड़ित करने का लगा चुकी है आरोप ।

मोतिहारी जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के चैता पंचायत में आंगनबाड़ी सहायिका संगीता देवी की हो गई मौत आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार किया गया मृतिका संगीता देवी के माता भाई बहन और उसकी बड़ी पुत्री ने पति संजय पासवान सहित अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया सूचना पर पकड़ीदयाल डीएसपी सुनील कुमार सिंह श्मशान स्थल का निरीक्षण किया मायके वाले ने पुलिस आरके सिंह और मुखिया पुत्र राजीव सिंह पर मुजरिम को सहयोग करने का लगाया आरोप घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार इससे जाहिर होता है कि पुलिस हत्यारों को बचाना चाहती है जबकि पूर्व में भी मृतिका संगीता देवी महिला थाने में 27 जुलाई को अपने पति संजय पासवान के खिलाफ शराब पीकर मारपीट करने का आवेदन भी दी थी आवेदन के 48 दिन बाद शराबी संजय पासवान ने अपनी पत्नी की कर दी हत्या।

Join us on:

Leave a Comment