ऋषिकेश की रिपोर्ट :-
नियम के अनुसार अब तीन साल बाद ही होगा चुनाव
सर्वसम्मति से यादव छात्रावास कमेटी का हुआ गठन : राजू यादव
एंकर– बिहारशरीफ के यादव छात्रावास अध्यक्ष का चुनाव अब राजनीतिक रूप लेने लगा है या फिर यू कह सकते हैं कि यह विवाद अब आरजेडी बनाम जदयू हो गया है क्योंकि इस विवाद को लेकर अब एक दूसरे के ऊपर व्यक्तिगत छींटाकशी भी करने लगे हैं। नियम के तहत अब तीन साल बाद ही कमेटी के सदस्यों का चुनाव होगा। बिहारशरीफ के मुरौरा सभागार में शुक्रवार को प्रेस वार्ता में यादव छात्रावास के अध्यक्ष राजू यादव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वर्ष 2019 में सर्वसम्मति से एक आदमी तीन साल तक ही अध्यक्ष रहने का संविधान बनाया गया था। उसके मुताबिक ही कमेटी का गठन किया गया। इसमें यादव समाज का कोई भी व्यक्ति अध्यक्ष या अन्य पदों पर बन सकता है। 11 सितंबर को पूरे विधि विधान से चुनाव किया गया था। अब इसका विरोध करने करने से किसी को भी कोई फायदा नहीं होने वाला है। गौरतलब है कि यादव छात्रावास में हुए अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर आओ यह विवाद व्यक्तिगत छींटाकशी पर आ गया है प्रेस वार्ता के दौरान यादव छात्रावास के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि अगर किसी को अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर शिकायत या विवाद है तो उस दिन चुनाव के बाद अपनी बात और राय को रख सकते थे लेकिन वह चोर दरवाजे से वहां से निकल गए और अब अध्यक्ष पद पर चुने जाने के बाद जो लोग ड्राइवर एजेंट और खलासी की बात कर रहे हैं ऐसा बोलने वाले लोग अपने गिरेबान में एक बार झांक ले। जब हम चुनाव एक बार जीत गए इसका मतलब यह हुआ कि हमें समाज पार्टी का हर तबके के लोगों का सहयोग मिला तभी हम चुनाव जीते। लोग बार-बार जो कहते हैं कि 12 साल हमने चुनाव जीतने के बाद क्या किया मैं उन्हें बता देना चाहता हूं इस 12 साल में लोगों ने हमारे विकास के कार्यों को देखा सभी तेरहवे साल में हमें चुनाव जिताने का काम किए हैं।
बाइट। राजू यादव नवनिर्वाचित अध्यक्ष
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




