ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली जिला के हाजीपुर में बाइक की ठोकर लगने से एक की ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक पुलिस गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। घायल ट्रैफिक पुलिस नगर थाना क्षेत्र के अनवरपुर चौक पर ड्यूटी करने जा रहा। था तभी अनियंत्रित एक बाईक सवार ने उसे गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया महात्मा गांधी सेतु पाया एक नंबर ठोकर मार दिया। जिससे ट्रैफिक पुलिस गंभीर रूप से घायल हो गया है और सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज चल रहा है
घायल ट्रैफिक पुलिस राघोपुर फतेहपुर गांव निवासी शिवदत्त सिंह का 45 वर्षीय पुत्र अवधेश कुमार सिंह बताया गया है जो हाजीपुर अनवरपुर ड्यूटी करने आ रहा था तभी उसको बाइक सवार ने ठोकर मार दिया जिसके कारण ट्रैफिक पुलिस का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती करवाया गया है। स्थिति को नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है। इधर गंगाब्रिज थाना के पुलिस अधिकारी बाइक सवार युवक को पकड़ने के प्रयास में जुट गई है।




