बिहार के पूर्व मंत्री कार्तिकेय सिंह बॉडीगार्ड्स को छोड़ फरार!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार!

अपहरण केस में बाहुबली अनंत सिंह के साथ आरोपी हैं

पटना : बिहार के पूर्व कानून मंत्री कार्तिक कुमार उर्फ कार्तिकेय सिंह अपहरण केस में फरार बताए जा रहे हैं। पटना पुलिस उनकी तलाश में जुटी है, लेकिन वे अपने दोनों घर पर नहीं मिले। बताया जा रहा है कि कार्तिक सिंह सरकारी बॉडीगार्ड्स को छोड़कर फरार हो गए हैं। राजू बिल्डर अपहरण मामले में दानापुर कोर्ट में अगली सुनवाई 19 सितंबर को है। इससे पहले उनकी जमानत याचिका को कोर्ट से खारिज हो गई थी। बता दें कि राजद नेता कार्तिक कुमार सिंह नीतीश कुमार की महागठबंधन सरकार में पिछले महीने कानून मंत्री बनाए गए थे। लेकिन मंत्री बनने के एक दिन बाद ही वे विवादों में आ गए। बताया गया कि जिस दिन वे मंत्री पद की शपथ ले रहे थे, उस दिन उन्हें अपहरण केस में अदालत में सरेंडर करना था। विवाद बढ़ते देख सीएम नीतीश कुमार ने उनका विभाग बदल दिया। बाद में कार्तिक कुमार सिंह ने खुद ही मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। पटना के बिहटा में 2014 में बिल्डर राजू अपहरण कांड में कार्तिक सिंह आरोपी हैं। उनके साथ ही पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह भी सह आरोपी हैं। कोर्ट से कार्तिक के खिलाफ इस केस में जमानती वारंट जारी हुआ था। गिरफ्तार करने गई पुलिस को वे नहीं मिले, तब से ही वे फरार चल रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment