अमित कुमार की रिपोर्ट :-
बीजेपी से अलग होने के बावजूद नीतीश कुमार बिहार को विशेष दर्जे की मांग का एजेंडा आगे रखे हुए हैं। नीतीश कुमार ने आज एक बार फिर से विशेष दर्जे की बात दोहराई है। नीतीश ने कहा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाना चाहिए था। मैं जब बीजेपी के साथ था तो इस बात की उम्मीद थी कि बिहार को स्पेशल स्टेटस मिल जाएगा लेकिन बीजेपी ने मेरी एक बात नहीं मानी। बिहार का भला भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार नहीं सोच सकती है। नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी के साथ जाना उनकी एक बड़ी भूल थी।
वही सुशील मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सुशील मोदी को भाजपा ने कुछ दिया नहीं लेकिन हो सकता है मोदी हैं और मोदी मोदी करते-करते कुछ मिल जाए तो सुशील मोदी भी अब कुछ ना कुछ बोलेंगे तभी कुछ उनको दिल्ली वाले बना दे एक तरह से कहे तो खुलकर अब बीजेपी का विरोध करना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुरू कर दिया है l
बाइट, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार l




