संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
आज दिनांक 14/ 9/22 को हिंदी दिवस के उपलक्ष पर भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सादतपुर मुजफ्फरपुर के वंदना सभागार में प्राध्यापक गण और विद्यार्थियों द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें प्राध्यापक गण एवं विद्यार्थियों ने कविता पाठ करके इस कवि सम्मेलन को उत्साहवर्धक माहौल में तब्दील कर दिया । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सचिव श्री नकुल कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे उन्होंने हिंदी दिवस के उपलक्ष पर हिंदी की महत्ता और राष्ट्रीयता की भावना के ऊपर चर्चा किया जिससे विद्यार्थी लोग गदगद हो गए ।




