रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-
राजद नेताओं के ठिकानों पर सीबीआई छापे पर बोले-डिप्टी सीएम
पटना : बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राजद नेताओं के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा-जिसे जो करना है कर लें,सौ सुनार का, एक लोहार का। विधानसभा में विजय सिन्हा के स्पीकर पद से इस्तीफा देने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सदन से बाहर आए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए। जब उनसे राजद नेताओं के ठिकानों पर हुई सीबीआई छापे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुछ घंटों की देरी है। जिसको जो करना है वो करेगा ही। हमें जो जवाब देना है वो सदन के अंदर जवाब देंगे। धैर्य रखिए, सौ सुनार का एक लोहार का।




