संतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने एक बार फिर साफ कर दिया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नही होंगे।लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए जितने गुण चाहिए वो सभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अंदर हैं। लेकिन वो प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं होंगे। साथ ही तेजस्वी यादव के उस बयान का भी समर्थन किया जिसमें तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का बेहतर उम्मीदवार बताया।वहीं ललन सिंह ने आरसीपी सिंह और बीजेपी पर भी जोरदार हमला बोला।बता दें कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद ललन सिंह दो दिवसीय दौरे पर आज लखीसराय में थें।इस दौरान सांसद ललन सिंह ने रामगढ़चौक व लखीसराय प्रखंड के आधा दर्जन गांव का दौरा कर जनता की समस्यायों से रूबरू हुए।
Vo1- सांसद ललन सिंह ने आरसीपी सिंह को नीतीश कुमार का स्टॉप बताते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को नीतीश कुमार ने इतना कुछ दिया उसके बारे में अनाप शनाप बोलते हैं।जिनको कुर्ता पैजामा पहनने नहीं आता था, कभी जीवन में संघर्ष नहीं किया है। वहीं बीजेपी के द्वारा बिहार में जंगलराज के सवाल पर भी कहा कि बिहार में मंगलराज है। ईडी और सीबीआई के सवाल पर कहा कि जो व्यापारी होगा वो ईडी और सीबीआई से डरेगा।
बाइट – ललन सिंह , राष्ट्रीय अध्यक्ष, जेडीयू




