नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट:-
नवादा नगर थाना क्षेत्र के गोनवा में जमीनी विवाद को लेकर जम कर गोली बारी हुई है. वहीं इस गोलीबारी से इलाके में दहशत फ़ैल गई है. हालांकि इस गोली बारी में किसी को गोली नहीं लगी है , इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दिया वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुट गई है.
वहीं इस गोलीबारी के बाद भागने के क्रम में कई ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गए है. घायलों में रेखा देवी पति अरुण चौधरी , गणौरी चौधरी पिता भागीरथ चौधरी , राजेश चौधरी पिता भोला चौधरी ,पप्पू चौधरी पिता भागीरथ चौधरी बताए जाते है।
ग्रामीणों ने मोती बीघा निवासी उदय यादव , रामू यादव , शंकर यादव और पप्पू यादव और पर गांव मे गोलीबारी करने का आरोप लगाया है।
बरहाल पुलिस मामले की छान बीन में जुटी है।
बाइट = ग्रामीण




