नितीश अब सीएम कैंडिडेट नहीं रहे तो पीएम क्या बनेंगे- चिराग!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्षा सह जमुई के सांसद चिराग पासवान आज प्रेस वार्ता आयोजित किया इस मौके पर प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेंद्र विवेक जिला अध्यक्ष प्रेम पासवान लोजपा रामविलास के वरिष्ठ नेता सुदर्शन सिंह इंदिरा देवी मौजूद थे प्रेस वार्ता में चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार सीएम कैंडिडेट नहीं है और पीएम कैंडिडेट बनने जा रहे हैं। महागठबंधन में सपना देख कर गए हैं कि उन्हें पीएम उम्मीदवार बनाया जाएगा। चिराग पासवान ने कहा वह मौसम वैज्ञानिक के बेटे हैं और उनका दावा है कि जल्द ही महागठबंधन में फूट होगी जिसके बाद बिहार में मध्यावधि चुनाव होगा। इसके लिए लोजपा रामविलास अभी से तैयारी कर रही है । वही गठबंधन के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव के समय किस दल से गठबंधन होगा उस समय तय किया जाएगा। इसके साथ ही सीबीआई के दुरुपयोग के सवाल पर कहा कि दुरुपयोग नहीं होना चाहिए लेकिन जो लोग गलत नहीं है उन्हें डर भी नहीं लगना चाहिए जो गलत करेंगे उनके यहां कारवाही होगी। इसके साथ ही जेपी नड्डा के क्षेत्रीय दल के समाप्त होने के बयान के सवाल पर कहा कि क्षेत्रीय दल कभी समाप्त नहीं होगी नीतीश कुमार को डरना नहीं चाहिए था वह एक बयान के डर से सत्ता परिवर्तन नहीं किए हैं अगर वो डरते हैं तो यह मुख्यमंत्री के लिए और राजनीति के लिए सही नहीं है।
बाईट- चिराग पासवान, सांसद

Join us on:

Leave a Comment