ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
लालगंज महादेव घाट पर 15 वर्षीय किशोर डूबा।
लालगंज थाना क्षेत्र के गंडक नदी से सटे महादेव घाट पर एक 15 वर्षीय किशोर के पानी में डूबने की खबर ने इलाके में सनसनी फैला दी। आनन फानन में परिजन एवं ग्रामीण भागे भागे महादेव घाट पहुंचे। सूचना मिलने पर लालगंज थाना से एस आई रघुवर साह सिपाहियों के साथ पहुंचे। साथ ही प्रखंड कार्यालय से लालगंज बीडियो पूलक कुमार,राजस्व कर्मचारी आनंद कुमार के साथ बसंता के मुखिया गणेश राय भी पहुंचे एवं एस डी आर एफ की टीम को सूचना देकर बुलवाया। एस डी आर एफ की टीम कई घंटों तक गोताखोर के साथ खोज बीन करती रही। लेकिन किशोर का पता नहीं लग पाया। वहीं किशोर के नाना भूपेंद्र नारायण सिंह रौदी पोखड़ निवासी ने बताया कि अनिकेत कुमार नानी के घर आया हुआ था। अपने मौसेरे भाईयों के साथ नदी तट पर महादेव घाट घूमने गया था। इसी दौरान नदी में हाथ मुंह धोने के क्रम में पैर फिसल गया और गहरे पानी में चला गया। कुछ ही मिनट के बाद अनिकेत घाट से बीस फीट के अंतराल पर पानी में कुछ सेकेंड के लिए दिखाई दिया। उसके बाद पता नहीं चला। अनिकेत के साथ आए तीनों मौसेरे भाईयों ने रौदी पोखड़ जाकर नाना को सूचना दी। उसके बाद महादेव घाट पर भीड़ एकत्रित हो गयी और खोजबीन शुरू की गयी। लेकिन पता नहीं चल पाया। वहीं मुखिया गणेश राय ने नदी में नहाने वालों को सावधान करते हुए कहा कि नदी में पानी बढा हुआ है और अक्सर घड़ियाल देखा जाता है। इसलिए नहाने वाले सावधानी बरते और पानी में ज्यादा अंदर नहीं जाएं। नहीं तो दर्घटना घट सकती है।




