धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-
मारवाड़ी युवा मंच भागलपुर शाखा, सिद्धि शाखा एवं उदय शाखा के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय खाटू श्याम मंदिर मंदरोजा में एक वृहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए भागलपुर शाखा अध्यक्ष युवा अभिषेक जैन ने कहा कि यह शिविर का विधिवत उद्घाटन अपर जिला दंड अधिकारी श्री शिव कुमार सैव के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिटी एसपी श्री स्वर्ण प्रभात एवं विशिष्ट अतिथि मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जगदीश चंद्र मिश्र थे रक्त संग्रह करने के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल से विशेष डॉक्टरों की टीम को आमंत्रित किया गया था जिनकी देखरेख में रकतदान करवाया गया एवं सभी रक्तवीरों के लिए रक्तदान के पश्चात रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई। उद्घाटनकर्ता जिला दण्डाधिकारी शिव कुमार शैव ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के रक्तदान शिविर के माध्यम से ही जरूरतमंदों को रक्त की उपलब्ध करवाई जाती है एवं भागलपुर में पोस्टिंग के दौरान उनकी प्रथम शिविर है जिसमें उन्हें उद्घाटन कर्ता के तौर पर आमंत्रित किया गया। विशिष्ट अतिथि श्री जगदीश चंद्र मिश्र पप्पू ने अपने संबोधन में सभी युवा साथियों को इस तरह के आयोजन के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद दिया एवं सभी का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर से युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा । कार्यक्रम के उपरांत आए हुए अतिथियों को को मंच के द्वारा बुके एवं मंजूषा कला की पेंटिंग देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के संयोजक अश्विनी जोशी मोंटी, विनीत बुधिया, विनय डोकानिया,सोनम कठोर एवं अभिषेक अग्रवाल को बनाया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच भागलपुर शाखा अध्यक्ष अभिषेक जैन, सिद्धि शाखा अध्यक्ष अर्चना मावण्डिया, उदय शाखा अध्यक्ष शैलेश मिश्रा,भागलपुर शाखा सचिव युवा राहुल अग्रवाल, सिद्धि शाखा सचिव श्रीमती अंबिका शेखर,उदय शाखा सचिव अर्पित जलाल, कोषाध्यक्ष युवा आयुष केजरीवाल, शुभुम झुनझुनवाला, अनिल जैन, प्रिया जैन,गुंजन भिवानीवाला, साक्षी अग्रवाल,राधिका झुनझुनवाला,लक्ष्मी अग्रवाल, खुशी अग्रवाल, रेणु बजाज,कोमल टेकरीवाल,सरोज जैन,रुचि बाजोरिया,अंकित चूड़ीवाला, अंकित भिवानी वाला,राघव भुवानियां, प्रशांत टेकरीवाल,पवन काली, अभिषेक बुबना,अंजुल सिंघानिया, एवं मंच के अन्य युवा साथी लगे हुए थे। आज मंच द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 63 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।




