जनतांत्रिक विकास पार्टी ने मनाई बाबा दशरथ माँझी की 15वीं परिनिर्वाण दिवस!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट :-

नवादा : जिले के नारदीगंज प्रखंड परिसर में जनतांत्रिक विकास पार्टी तथा बाबा दशरथ मांझी श्रमिक संघ के संयुक्त तत्वाधान में एक बड़ी सभा का आयोजन के पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी की 15वीं पुण्यतिथि मनाया गया । मंच की अध्यक्षता देवनन्दन माँझी तथा मंच संचालन रामविलास माँझी ने किया । कार्यक्रम की शुरुआत बाबा दशरथ मांझी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं पटना से आए नेताओं को शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया ।
जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि बाबा दशरथ मांझी ने किसी का भरोसा नहीं किया और खुद भगवान बनकर अपना ही नहीं दुनिया के लिए रास्ता बना दिया । पासवान ने कहा कि जनतांत्रिक विकास पार्टी आपके शिक्षा ,स्वास्थ के प्रति गंभीर है इसलिए जब भी जरूरत पड़ेगी पार्टी हमेशा साथ रहेगी । आज़ाद ने कहा कि बाबा साहब के सपना को पूरा करना है ऐसा संकल्प लें। जनतांत्रिक विकास पार्टी के प्रधान महासचिव अमर आज़ाद
ने कहा कि जो व्यक्ति अकेले 55 किलोमीटर की दूरी को 15 किलोमीटर बना दिया उससे बहादुर पुरुष कोई हो नहीं सकता । यह सरकार ठगने का काम कर रही है, आज देश आज़ादी के अमृत महोत्सव मना रही है रही है जबकि अभी तक लोगों को आवास नहीं मिला ना ही अच्छी शिक्षा नहीं मिल रही है।
मंच पर देवनन्दन मांझी,अशोक मांझी, कमलेश राणा, ऋतिक राज, रजनीश पासवान,विश्वनाथ पासवान, सुबोध पासवान, प्रमोद निराला, संभु राव,राजेन्द्र चौधरी,बबलू पासवान,राजकुमार पासवान,

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें