संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के बागमती परियोजना बांध के अंदर भरथुआ गांव के बकुलाहा टोला में शनिवार की रात्रि अचानक लगी आग से लागभग आधा दर्जन परिवारों के आशियाने जलकर राख हो गए. घटना देर रात्रि की है जब खाना बनाने के दौरान उठी चिंगारी से आग लग गई, हवा के तेज झोंके ने चिंगारी को बृहत रूप दिया और देखते देखते लागभग आधा दर्जन परिवारों के आशियाना जलकर खाक हो गए. आगजनी में एक 10 वर्षीय बच्ची के भी जलकर मौत की खबर है. मृतका की पहचान पीड़ित विमल साह की 10 वर्षीय पुत्री रुकमणी कुमारी के रूप में हुई है. बागमती बांध के अंदर चवंड एवं नदी का तट नजदीक होने के कारण हवा के झोंके में आग पर स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था, बांध के अंदर यातायात के साधन नहीं रहने के कारण भी लोग जल्दी नहीं पहुंच पाए.




