अज्ञात वाहन ने बाईक सवार को कुचला, दो की दर्दनाक मौत!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया जिससे दोनों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना बलिया थाना क्षेत्र के सन्हा बख्डा ढाला के निकट एनएच 31 की है। दोनों मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के सालेचक वार्ड 10 निवासी मोहम्मद मनीर का 28 वर्षीय पुत्र की इसामुल और सालेचक वार्ड 11 निवासी मोहम्मद राजू का 21 वर्षीय पुत्र मोहम्मद असफाक के रूप में हुई। बताया जाता है कि मोहम्मद ईशामूल अपने दोस्त असफाक के साथ अपनी साली के लिए लड़का देखने भागलपुर गया था। लड़का देखकर वह रात 12-1 बजे के बीच लौट रहा था तभी सन्हा ढाला के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारकर को चलते हुए फरार हो गया जिससे दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया बाइक में मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने घर वालों को सूचना दी जिसके बाद अस्पताल पहुंचे हैं। एक साथ एक गांव के दो दोस्त की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक ईशामुल मजदूरी का काम करता था जबकि अशफाक पढ़ाई लिखाई करता था।
बाईट- मोहमद मोईन, मृतक के परिजन

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें