कुंदन कुमार की रिपोर्ट :-
बांका—–
जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की पूर्व मुखिया के पुत्र का कुछ लोगों ने प्राइवेट पार्ट काट दिया है। गंभीर अवस्था मे उसे इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिली है कि युवक को एक महिला के साथ गांव के एक गौशाला में आपत्तिजनक जनक अवस्था मे देख लिया गया। इसके विरोध में कुछ लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
इधर युवक ने इस आरोप को गलत बताया है। उन्होंने कुछ पर पुरानी दुश्मनी को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम देने की जानकारी दी है। फिलहाल पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। बताया कि लिखित आवेदन के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




