बिहार का सीएम कैसा हो,आरसीपी जैसा हो,नीतीश के गढ़ में लगे नारे!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-

नालंदा जिले के नूरसराय में भव्य स्वागत, भेंट में मिला भगवा गमछा

नालंदा: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का आज शनिवार को नालंदा जिले के नूरसराय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और समर्थकों ने नारा भी लगाया-बिहार का सीएम कैसा हो आरसीपी सिंह जैसा हो। इससे पहले भी आरसीपी सिंह के समर्थकों ने जहानाबाद में भी इस तरह का नारा लगाया था, जिसके बाद जदयू के अंदर बवाल मच गया था। बताया जा रहा है कि नालंदा में इस तरह का नारा पहली बार आरसीपी समर्थकों द्वारा लगाया गया है। जदयू से इस्तीफा देने के बाद भी आरसीपी सिंह के समर्थकों में कमी नहीं दिख रही है। आज जब वे नूरसराय पहुंचे तो समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। वे छपरा, गोपालगंज, हाजीपुर, सीवान, पटना जाकर विभिन्न जगहों पर समर्थकों से मिल चुके हैं। हर जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि नालंदा मुख्यमंत्री का गृह जिला है। इसी जिले से आरसीपी सिंह भी आते हैं। बीते कुछ दिन पहले अपने पैतृक गांव मुस्तफापुर से ही आरसीपी सिंह ने जदयू से इस्तीफा दिया था। इन दिनों आरसीपी सिंह यहीं से ही जिले के अलग-अलग प्रखंड की ओर जा रहे हैं और इनके समर्थक स्वागत कर रहे हैं। समर्थकों के द्वारा स्वागत और उन्हें भगवा गमछा दिया जा रहा है। इससे कयास लगाया जा रहा है कि वो बहुत जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें