पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट :-
सिकंदरा प्रखंड के बिछवे सहित अन्य गांव में कर रहे है निरीक्षण
शनिवार को सुबह के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सूखाग्रस्त क्षेत्रों के निरीक्षण के लिए जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत बिछवे ,अलीगंज सहित उन गांवों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उनकी सुरक्षा में जमुई जिले के डीएम एसपी के अलावा लखीसराय के एसपी डीएम शेखपुरा जिले के एसपी डीएम और नवादा जिले के एसपी डीएम उपस्थित रहे।
बताया जाता है कि सीएम का सूखाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण हवाई मार्ग से किया जाना था। लेकिन मौसम खराब होने के कारण अचानक सीएम के प्रोग्राम में तब्दीली आई और सड़क के रास्ते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जमुई पहुंचे।
निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री सिकंदरा प्रखंड कार्यालय पहुंचे। जहा पदाधिकारियों के साथ सूखाग्रस्त क्षेत्रों को लेकर चर्चा की सूत्र बताते हैं कि इस को लेकर मुख्यमंत्री ने डीएम से सूखाग्रस्त का आकलन कर महत्वपूर्ण जानकारियां मांगी। पदाधिकारियों से बात कर मुख्यमंत्री लखीसराय की ओर रवाना हो गए।
बाइट 1 अवनीश कुमार सिंह डीएम जमुई




