कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):-
कैमूर जिले में चांद व कुदरा थाना के थानेदारों को एसपी राकेश कुमार ने इधर से उधर किया है. चांद थाने के थानेदार संजय कुमार को कुदरा थाने का थानेदार बनाया गया है। वहीं कुदरा थाने के प्रभारी थानेदार रहे सचिन कुमार को चांद थाने का थानेदार बनाया गया है। विदित हो कि एसपी राकेश कुमार द्वारा जारी किये गये आदेश में बताया है कि कैमूर जिला देश 944/22 के अनुसार ज्ञापांक 2162 दिनांक 18.7.22 के माध्यम से पुअनि शशिभूषण कुमार थानाध्यक्ष कुदरा को निलंबित किये जाने के कारण थानाध्यक्ष कुदरा का पद रिक्त है। इसी प्रकार थानाध्यक्ष चांद द्वारा अपना दो वर्ष का पदस्थापन अवधि पूर्ण कर लिया गया है। अतएव विचारोपरांत उक्त दोनों पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सामने अंकित पुलिस प्रतिष्ठानों में किया जाता है। साथ ही स्थानांतरित पुलिस प दाधिकारी को आदेश दिया जाता है कि अविलंब अपने नव पदस्थापन स्थान पर योगदान कर अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे।




