बारिश के कारण दो मकानों का दिवार गिरा!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

शुक्रवार जन्माष्टमी के दिन भगवान इंद्रदेव काफी प्रसन्न दिखे तभी तो दोपहर से लगातार देर शाम तक रुक-रुक कर झमाझम बारिश से पूरे नालंदा जिले में झमाझम बारिश हुई। इस झमाझम बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिले हुए दिखे। वहीं रहुई प्रखंड के निजामबीघा गांव में झमाझम बारिश के कारण एक मकान की दीवार दूसरे मकान के ऊपर गिर गया। जिससे एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त वहां पर कोई मौजूद नहीं था। घटना के संबंध में पीड़ित राम लखन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर अचानक एक घंटा तक झमाझम बारिश के कारण उसके मोटी दीवार बगल के ही रिंटू यादव के मकान पर गिर गया। जिसमें तीन लाख का नुकसान बताया जा रहा है। वही इस हादसे में एक मवेशी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। हालांकि जो दीवार भरभरा कर गिरा है वह दीवार भी जर्जर नहीं बल्कि नई दीवार है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार लगातार बारिश होने से दीवार के नीचे का मिट्टी खिसक गया जिससे 15 इंच मोटी दीवार भरभरा कर मकान पर गिर गई.वही पीड़ित परिवार ने स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment