आत्महत्या की धमकी के बाद सैप जवान की सुरक्षा में तीन जवान तैनात

SHARE:

रिपोर्ट : – अमित कुमार :-


राजधानी पटना के बायपास थाना में तैनात सैप के जवान ड्राइवर राजदेव प्रसाद सिंह अब जीना नहीं चाहते हैं ۔۔और उन्होंने सुसाइड करने की धमकी दी है ۔۔۔गुरुवार की रात राजदेव सिंह ने सुसाइड करने की धमकी दी ۔۔जिसके बाद बायपास थाना के अधिकारी ने उनकी सुरक्षा में 3 कॉन्स्टेबल को तैनात कर दिया है ۔۔राजदेव सिंह का कहना है कि बायपास थाना के थाना प्रभारी अमित कुमार 17 अगस्त की शाम बुलाकर कहा कि कमान कट गया है पटना पुलिस लाइन में ड्यूटी दीजिए /सैप ड्राइवर राजदेव प्रसाद सिंह मीडिया कर्मियों को रोते हुए कहा मेरे ऊपर कोई आरोप नहीं है इसके बावजूद भी थाना प्रभारी ने कमान काट दिया है मैं सुसाइड करने जा रहा हूं की पूरी जिम्मेवारी अमित कुमार थाना प्रभारी की होगी ۔۔ गौरतलब है कि रिटायर्ड सेना के जवान राजदेव प्रसाद सिंह 24 साल तक सेना में देश की सेवा की है ۔۔सेना की सेवा समाप्त होने के बाद राजदेव सिंह बिहार सरकार के सैफ जवान में भर्ती होकर ड्राइवर के पद पर पटना जिला में अभी ड्यूटी कर रहे हैं ۔۔۔۔

Join us on:

Leave a Comment