अमित कुमार की रिपोर्ट :-
मसौढ़ी, पटना निवासी एक छात्रा जब कल कोचिंग से घर लौट रही थी, तब एक मनचले ने उसे गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उस बच्ची से आज हमने सत्तर फीट स्थित हिमालया हॉस्पिटल में जाकर मुलाकात की। उसका हाल जाना और उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। घटना गंभीर है। इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। इस मामले में कड़ी कार्रवाई हो। हमने बच्ची के परिजनों से भी बात की और उन्हें तत्काल बच्ची के बेहतर इलाज के लिए 25 हजार रुपए की आर्थिक मदद की। आगे भी जरूरत पड़ी तो मदद जारी रहेगी। लेकिन अभी हमारे लिए उस बच्ची की जान बच जाए, ये प्राथमिकता है।




