मात्र एक घंटे की बरसात ने खोली नगर निगम की पोल!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

मोतिहारी सदर अस्पताल सहित शहर हुआ पानी पानी

सदर अस्पताल में बह रहा है एक से डेढ़ फीट तक पानी

मरीजो व उसके परिजनों को हो रही है भारी परेशानी

मरीज व उसके परिजन गंदे पानी मे चलने को हुए मजबूर

सदर अस्पताल प्रसाशन व नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं मरीज व शहरवासी

अस्पताल चौक सहित शहर के गली मोहल्ले में हो गया है भारी जलजमाव ।मात्र एक घंटे की जबरदस्त बारिश ने एक ओर जहां आम लोगो से लेकर खास तक और हज़ारो हेक्टेयर खेतो में लगी फसल को एक नई संजीवनी दी है और लोगो ने पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से राहत दी है वही इस बारिश ने नगर निगम व सदर अस्पताल प्रबंधन की पोल खोल कर रख दी है ।तस्वीरें गवाह है कि इस एक घंटे की बारिश ने मोतिहारी नगर निगम के दावों की धज्जियां उड़ा दी है और आप देख सकते है कि कैसे मोतिहारी की सड़कों पर जल का साम्राज्य कायम हो गया है ।जहां देखो वहां पानी ही पानी दिखलाई दे रहा है और लोगो का घरों से निकलना दूभर हो गया है

वही सबसे शर्मनाक तस्वीर मोतिहारी जिले के सब्सिडी बड़े अस्पताल यानी मोतिहारी ज़दर अस्पताल से आई है जहां इस बारिश ने अस्पताल प्रबंधन की पोल खोल कर रख दी है ।अस्पताल चौक से लेकर अस्पताल कैम्पस पूरी तरह से जलमग्न हो चुका है और यहां चारो तरफ पानी ही पानी दिखलाई दे रहा है ।तस्वीरो में आप देख सकते है कि कैसे मात्र एक घंटे की बारिश में मोतिहारी का ज़दर अस्पताल टापू में तब्दील हो गया है मचारो और पानी ही पानी दिखलाई दे रहा है । मरीजो के साथ लोग हलकान कर रहे हैं और अस्पताल प्रबंधन व नगर निगम चैन की बांसुरी बजा रहा है ।सबसे ज्यादा परेशानी यहाँ आये मरीजो व उनके परिजनों को हो रहा है जो इस गंदे पानी मे चलने को मजबूर हो रहे हैं ।

Join us on:

Leave a Comment