दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग, एक व्यक्ति को लगी कई गोलियाँ!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने बिजली दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान बिजली दुकान पर बैठे एक राज मिस्त्री को चार से पांच गोली लग गई । गोली लगने से गंभीर रूप से घायल राजमिस्त्री को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना एफसीआई ओपी क्षेत्र के मल्हीपुर चौक की है। बताया जाता है कि एफसीआई ओपी क्षेत्र के बीहट गांव निवासी 38 वर्षीय राजमिस्त्री आज दोपहर मल्हीपुर चौक स्थित मुन्ना कुमार के बिजली दुकान पर बैठा हुआ था तभी पल्सर बाइक से दो बदमाश दुकान पर पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा है‌ इस फायरिंग में राजमिस्त्री गणदोरी दास को कई गोली लग गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल गणदोरी दास को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है‌। दिनदहाड़े हुए इस फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है। घर वाले किसी से कोई भी दुश्मनी ओर विवाद की बात से इनकार किया है।अब पुलिसिया जांच के बाद ही मामला स्पष्ट होगा कि बदमाशों ने गोली किस लिए और क्यों मारी है या दुकानदार को निशाना बनाने के दौरान राज मिस्त्री को गोली लगी है यह जांच में ही स्पष्ट होगा।

Join us on:

Leave a Comment