अमित कुमार की रिपोर्ट :-
पटना के कंकरबाग़ मे आज सुबह अपराधियों ने सेना के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी. यह वारदात भीड़भाड़ वाले इलाके मे हुई हैं. बताया जाता है की सेना का जवान बबलू कुमार पटना के कुम्हारार इलाके का रहनेवाला था. वह अरुणाचल प्रदेश मे तौनात था और छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था. आज सुबह वह अपने भाई के साथ पाटलिपुत्र स्टेशन बाईक से जा रहा था इसी दौरान पुरानी बायपास कंकरबाग़ मे बाईक सवार दो युवकों ने पहले ओवर टेक करके गाडी रोकी और पटना जंक्शन का पता पूछा जैसे ही जवान रुका पीछे से उसके सर मे गोली मार दी.घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस के अनुसार बबलू को गोली मरने के बाद उसके भाई को भी गोली मारनी चाही लेकिन वो भाग गया. एसएसपी पटना मानवजीत सिंह ढिल्लों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जा रही है




