धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-
बुधवार को उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती श्वेता कुमारी की अध्यक्षता में 156-भागलपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित पर्यवेक्षकों के साथ आयोजित बैठक में आधार संख्या संग्रहण की वर्तमान स्थिति के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।समीक्षा क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की आधार संख्या संग्रहण की वर्तमान स्थिति अपेक्षाकृत धीमी है,तदनुसार बैठक में उपस्थित पर्यवेक्षकों को उक्त वर्णित अति महत्वपूर्ण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।उक्त के संदर्भ में यह उल्लेखनीय है की निर्वाचन प्रयोजनार्थ आधार संख्या संग्रहण क्रम में इसे पूर्णत: गोपनीय रखा जाएगा।आम नागरिकों से आधार संख्या संग्रहण कार्य में संबंधित बीएलओ से सहयोग की अपील की गई है।




