भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपई की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा!

SHARE:

रिपोर्ट निलांबुज कुमार झा :-

सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत महेशी गांव में प्रखर वक्ता, कवि, जननायक, भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री, श्रद्धेय स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सच्ची निष्ठा अर्पित किया गया और उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया । इस मौके पर आईटी सेल एवं सोशल मीडिया संयोजक सुल्तानगंज विधानसभा के मनोरंजन कुमार मिश्रा, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष बॉबी देवी भारतीय जनता पार्टी के पूर्ण सपोर्टर निर्दोष कुमार मिश्रा जी महिला मोर्चा उपाध्यक्ष एवं हर वर्ष माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को रक्षाबंधन के मौके पर राखी भेंट देने वाली लवली रानी जी चंदन मिश्रा देवेश पासवान इंद्रजीत समेत कई भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे इस मौके पर बच्चों के बीच मिठाइयां और कलम कॉपी बांटा गया।।

पथ प्रदर्शक के रूप में देश की राजनीति में आदर्श और लोकतांत्रिक मूल्यों को स्थापित करने के प्रति आपकी प्रतिबद्धता एक मिसाल और प्रेरणादायक है।

Join us on:

Leave a Comment