संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
मुज़फ्फरपुर जिला के 25 किसानों के प्रथम बैच को नाबार्ड के द्वारा सपोर्टेड प्रशिक्षण सह एक्सपोजर कार्यक्रम के लिए मुजफ्फरपुर जिले से भागलपुर कृषि विश्वविद्यालय, सबौर (भागलपुर) के लिए समाहरणालय परिसर मुजफ्फरपुर से हरी झंडी दिखाकर उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी ने रवाना किया ।
इस क्रम में नाबार्ड की डीडीएम जूही प्रवासिनी एवं जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह की उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह एक्सपोजर कार्यक्रम में पशुपालन, मत्स्य पालन, सब्जी उत्पादन तथा समेकित कृषि प्रणाली पर भागलपुर कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर मे आयोजित किया जा रहा है, जिससे जिले के वर्तमान मे 25 किसान लाभान्वित होंगे। कृषकों के क्षमता-वर्द्धन एवं उनकी आय मे बढोतरी हेतु आयोजित किए जा रहे उपरोक्त नाबार्ड-संपोषित कार्यक्रम आवासीय व्यवस्था के साथ ही किसानों के लिए नाबार्ड की तरफ से नि:शुल्क आयोजित किया जा रहा है ।
मुज़फ्फरपुर जिले के कुल 75 किसानो को इस परियोजना मे शामिल किया गया है , जिन्हें तीन अलग-अलग बैचो मे तीन-दिवसीय कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए भेजा जा रहा है। कृषि मे उचित तकनीकों के प्रयोग को बढावा देने हेतु एवं किसानों की आय मे वृद्धि हेतु नाबार्ड का उपरोक्त कार्यक्रम बेहद ही मददगार साबित होगा । नाबार्ड के इस महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम (CAT Visit Programme) को जिले मे कार्यान्वयन एजेंसी (PUA) अखिल ग्रामीण युवा विकास समिति, मुजफ्फरपुर के माध्यम से कार्यान्वित किया जा रहा है ।
बाइट:प्रशिक्षणार्थी
बाइट:आशुतोष द्विवेदी ,उप विकास आयुक्त,मुजफ्फरपुर




