जन्माष्टमी पर श्री साईं बाबा की पालकी नगर भ्रमण महोत्सव का आयोजन 19 अगस्त को!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट:-

भागलपुर, शहीद भगत सिंह चौक स्थित संकटमोचन दरबार में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री साईं बाबा की पालकी नगर भ्रमण महोत्सव का आयोजन 19 अगस्त को किया जा रहा है। श्री साईं बाबा पालकी नगर भ्रमण महोत्सव एवं अन्य कार्यक्रम का आयोजन को लेकर शहर के कई लोग इसकी तैयारी में जुट गए हैं। कार्यक्रम के आयोजक ने बताया कि 19 अगस्त को श्रृंगार सजावट श्री साईं बाबा का पूजन एवं रुद्राभिषेक किया जाएगा उसके बाद साईं बाबा की पालकी पूरे शहर में भ्रमण के लिए निकाली जाएगी साथ ही श्री कृष्ण पूजन जन्मोत्सव के अवसर पर अखंड संकीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा वहीं 20 अगस्त को भी संकीर्तन एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम का आयोजन है उसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम है। शोभा यात्रा घंटाघर से कचहरी चौक, तिलकामांझी ,घूरन पीर बाबा चोंक,आदमपुर चौक, नया बाजार, कोतवाली ,स्टेशन चौक, वैरायटी चौक एवं खलीफाबाग चौक होते हुए पुन मंदिर परिसर पहुंचेगी।

Join us on:

Leave a Comment