भोजपुर में घुड़सावारी प्रतियोगिता का आयोजन, दिखाये नायाब करतब!

SHARE:

भोजपुर से आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-

भारत भर में जहां स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है ।वही जगह जगह पर कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज आरा के एमएमपी ग्राउंड में घुड़सवारो के द्वारा तरह-तरह का करतब दिखाया गया। उनके करतब को देखकर कोई भी दांतों तले उंगलियां दबा ले। इस आयोजन के दौरान जिलाधिकारी भोजपुर और एसपी भोजपुर सहित जिले के तमाम वरीय पदाधिकारी आरा के एमपी ग्राउंड में मौजूद रहे। इसी आयोजन के दौरान भोजपुर एसपी संजय सिंह ने भोजपुर पुलिस के कई पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा था। घुड़सवारों के इस प्रतियोगिता में जो घुड़सवार उत्कृष्ट प्रदर्शन किए उनको भी प्रशस्ति पत्र देकर जिलाधिकारी भोजपुर राजकुमार ने सम्मानित किया।

Join us on:

Leave a Comment