छात्रों की समस्याओं को लेकर कुलपति से मिला जदयू का शिष्टमंडल

SHARE:

आशुतोष कुमार की रिपोर्ट :-

आज छात्रों के विभिन्न समस्याओं को लेकर जदयू भोजपुर का प्रतिनिधिमंडल जिला संगठन प्रभारी पप्पू चौबे के नेतृत्व में वीर कुंवर सिंह विश्विद्यालय के कुलपति प्रख्यात शिक्षाविद डॉ के सी सिन्हा से मिला।
प्रतिनधिमण्डल में शामिल सदस्य जिला प्रवक्ता शम्भू सोनी, राजीव रंजन श्रीवास्तव, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अभय विश्वास भट्ट, छात्र नेता अमित सम्राट, कमलेश कुंदन, कृष्णकांत तिवारी ने कुलपति को बधाई देते हुए उनके समक्ष छात्रों की समस्याओं को जोरदार तरीके से रखा। शिष्टमंडल में शामिल शम्भू सोनी ने मूल डिग्री के मुद्दे को रखा जिस पर कुलपति ने समस्या के समाधान करते हुए बताया कि आपके सूचना पर मैंने इस पर संज्ञान लिया और राजभवन से सिंडिकेट की बैठक की अनुमति ले ली । अब जल्द ही सभी छात्रों के मूल डिग्री की समस्या का समाधान हो जाएगा।
वही पप्पू चौबे और राजीव रंजन श्रीवास्तव ने सत्र नियमतिकरण का मुद्दा उठाया ।। कुलपति ने बताया कि इस पर राज्य सरकार और राज्यपाल सक्रिय है जल्द जी सत्र नियमतिकरण हो जाएगा । वही परीक्षा के मामले पर कहा कि हमलोग सभी सत्र के परीक्षा ससमय कराने के लिए प्रयासरत है।
वही जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव ने विश्विद्यालय के कई खामियों को कुलपति के समक्ष रखा जिस पर कुलपति ने कहा कि इन सभी बिंदुओं को मैं स्वयं देखूंगा। अभी तक कई मामले मेरे संज्ञान में नही आ पाया है । वही पदाधिकारीयो के बारे में श्री भट्ट ने बताया कि आपके अनुपस्थिति में ये लोग कार्यालय में मनमानी बैठते है , इस पर कुलपति ने कहा कि इसकी जानकारी मुझे भी मिली है जल्द ही इस पर कड़ा निर्णय लूंगा। कुलपति ने कहा कि छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए मैं सदैव ततपर हूँ।

Join us on:

Leave a Comment