रिपोर्ट – अनमोल कुमार :-
यूपी के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा…. सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही बस की बस से हुए भिड़ंत में बस में सवार 8 यात्रियों की दुखद मृत्यु।
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा होने का दुखद समाचार है। जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस को दूसरे बस द्वारा टक्कर मारने से बस में सवार 8 यात्रियों की दुखद मौत हो गई। जबकि 18 घायल बताए जा रहे हैं, जिनकी हालत गंभीर है और उन्हें त्वरित इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
उल्लेखनीय है कि बस में हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई यात्रियों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। घटना बाराबंकी जिला के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में नारायणपुर गांव के पास की बताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना पर शोक प्रकट करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुर्घटना में मृतक लोगों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 – 2 लाख रुपए देने की घोषणा है। सीएम नीतीश कुमार ने इस घटना पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।




