मांझी ने फिर नीतीश की शराब नीति पर उठाया सवाल, कहा-इसकी समीक्षा हो!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

शराब पीकर सो जाने वाले प्रतिष्ठित और देशी लेने वाले हमारे लोगों को जेल

मांझी बोले- शराब माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं होती

कैमूर : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम के मुखिया जीतनराम मांझी ने कहा है कि बड़े लोग रात में शराब पीते हैं और सो जाते हैं तो प्रतिष्ठित कहे जाते हैं और हमारा आदमी पाउच पीकर सड़क पर हल्ला करने लगता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होती है, समीक्षा की जरूरत है।
मांझी ने शराबबंदी पर एक बार फिर सवाल उठाया है। इसी के साथ उन्होंने नीतीश सरकार को इस पर समीक्षा करने की भी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि रात को बड़े लोग शराब पीकर चुपचाप सो जाते हैं तो प्रतिष्ठित कहलाते हैं जबकि हमारे लोग जो भूख से तड़प रहे होते हैं और पाउच (देशी दारू) पी लेते हैं, सड़क पर चले आते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होती है। इस पर विचार होना चाहिए।
थोड़ी-थोड़ी लिया करो तो दवा है
कैमूर पहुंचे मांझी ने मीडिया से वार्ता के दौरान बताया कि शराब को अगर व्यसन के रूप में लिया जाए तो वह खराब है, अगर दवा के रूप में लिया जाए तो वह मेडिसिन है. शराब दो पैग लेना स्वास्थ्य के लिए ठीक है। मेरा सभी से कहना है कि शराब को व्यसन के रुप में नहीं लेना चाहिए, शराब को दवा के रूप में लेना चाहिए।मांझी ने कहा कि हम अपने लोगों को समझाते हैं कि जैसे बड़े लोग रात को पी कर सो जाता है वैसे तुम लोग भी करो। फिर सुबह में तरोताजा होकर अपना काम करो।
शराब तस्कर घूम रहे, पीने वाले को जेल; अनर्थ है
सरकार शराब पीने वाले को जेल भेज रही है जो अनर्थ है, इसका हम विरोध करते हैं। जो बड़े तस्कर है जो लाखों लीटर शराब का व्यापार करते हैं, वह खुले में घूमते हैं और जो पीते हैं उन्हे जेल भेजा जा रहा।
मजदूर को 7 साल की सजा और बड़े लोग बच जाते हैं
मांझी ने कहा कि अभी हाल ही में एक मजदूर मजदूरी करके वापस आ रहा था और शराब पी लिया था। मजदूर नशे में सड़क पास बैठा हुआ था। इसी दौरान कुछ पुलिसकर्मी आए और ब्रेथ एनालाइजर लगाकर शराब की पुष्टि की और फिर मजदूर को जेल भेज दिया। मजदूर को 7 साल की सजा हो गई जो पूरी तरह अनर्थ है। जो पहुंच वाले हैं, वह पैसा के बल पर बच जाते हैं, ये सही नहीं है और गरीब को परेशान करना भी उचित नहीं है।

Join us on:

Leave a Comment